महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा देर तक सोने की जरूरत क्यों होती है? जानिए

महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा देर तक सोने की जरूरत क्यों होती है? जानिए

सेहतराग टीम

सोने को लेकर अक्सर बहस होती रहती है। लोगों का मानना है कि महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा सोना चाहिए। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होना चाहिए और ऐसा करने के लिए एक्सपर्ट और डॉक्टर क्यों बोलते हैं। आपको बता दें कि वैसे तो नींद सभी के लिए ज्यादा जरुरी होती है। इससे हमारा शरीर और दिमाग दोनों फ्रेस रहते हैं। कहा जाता है कि हमारा शरीर एक प्रकार का मशीन है जिसको ठीक रखने और थकान को दूर करने का एक ही तरीका है वो है नींद। इसी कारण सभी जीव आराम करते है। लेकिन दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में की गई स्टडीज बताती हैं कि महिलाएं अक्सर पुरुषों से कम नींद लेती हैं, जबकि उनके शरीर को पुरुषों से ज्यादा नींद की जरूरत होती है। यही कारण है कि माइग्रेन, स्ट्रेस, सिर दर्द, तनाव और चिड़चिड़ेपन का शिकार भी सबसे ज्यादा महिलाएं ही होती हैं।

पढ़ें- Corona Virus: अगर गर्भवती मां कुछ सावधानियां बरते तो बच्चे को नहीं होगा संक्रमण

क्यों होती है ज्यादा नींद की जरूरत?

इसका कारण खास हार्मोन्स होते हैं। पुरुषों में मुख्य हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन होता है। अच्छी नींद लेने के बाद पुरुषों के शरीर में ये हार्मोन रिलीज होता है और इस हार्मोन में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जिसके कारण ये स्ट्रेस को कम कर देता है और पुरुष सोकर उठने के बाद ज्यादा फ्रेश महसूस करते हैं। जबकि महिलाओं में प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन होता है, जिसमें उसी तरह के स्ट्रेस रिलीविंग गुण नहीं होते हैं। इसलिए सोने पर महिलाओं के शरीर में जब इन प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन्स का स्राव होता है, तो उनकी नींद खराब होती है और वो बिस्तर पर करवट भी ज्यादा लेती हैं। इसलिए स्ट्रेस को पूरी तरह खत्म करने के लिए और फ्रेश फील करने के लिए महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा देर तक सोने की जरूरत होती है।

महिलाओं को 20 मिनट ज्यादा सोना चाहिए

महिलाओं के स्ट्रेस लेवल को कम करने के लिए ज्यादा नींद की जरूरत होती है, लेकिन ये कैसे पता चलेगा कि उन्हें कितनी देर ज्यादा सोना चाहिए? तो इसका जवाब दिया है, ब्रिटेन के स्लीप साइंस एक्सपर्ट Dr. Jim Horne द्वारा की गई एक रिसर्च ने। इस रिसर्च के बाद डॉ. जिम ने बताया कि महिलाओं के शरीर को पुरुषों की अपेक्षा 20 मिनट ज्यादा नींद की जरूरत होती है। रिसर्च में यह भी कहा गया कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा काम मानसिक काम करती हैं और मल्टी-टास्कर होती हैं, इसलिए उनके मस्तिष्क को थोड़ा ज्यादा समय तक रेस्ट की जरूरत होती है।

महिलाओं की नींद खराब करने वाले प्रमुख कारण

इस रिसर्च में डॉ. जिम ने कुछ ऐसे कारण भी बताए हैं, जो प्रमुख रूप से महिलाओं की नींद खराब करने की वजह बनते हैं। आमतौर पर महिलाओं को-

  • प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भ का वजन उठाए रखने के कारण सोने में परेशानी होती है।
  • उभरे हुए पेट के कारण करवट बदलने और सुकून से सोने में परेशानी होती है।
  • मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज की समस्या के कारण सुकून भरी गहरी नींद नहीं आ पाती है।
  • रिसर्च के अनुसार महिलाओं को परिवारिक चिंता और दूसरी सामाजिक चिंताएं ज्यादा होती हैं, जिसके कारण उनकी नींद कई बार उथली होती है।
  • विश्व के ज्यादातर हिस्सों में सुबह की जिम्मेदारी, बच्चों को उठाने और घर के कामों की जिम्मेदारी महिलाएं संभालती है और इस कारण भी उन्हें कई बार जल्दी उठना पड़ता है।
  • इंसोम्निया (अनिद्रा) की समस्या के कारण भी बहुत बार महिलाओं को रात में नींद अच्छी तरह से नहीं आती है।

(साभार-दैनिक जागरण)

 

इसे भी पढ़ें-

अनियमित दिनचर्या से महिलाओं को हो सकती है अर्ली मेनोपॉज की समस्या, जानें इसके नुकसान

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।